सुबह सुबह जी क्यों मचलता है?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 14:30

अकसर व्यक्ति को सुबह के समय जब वह खाली पेट होता है तो जी मिचलाने या उल्टी आने जैसा अनुभव महसूस होता है। इस समस्या के कारण उसे काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित होते हैं। आमतौर पर सुबह के समय या खाली पेट गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को जी मिचलाने या उल्टी आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन आम लोगों में ऐस लक्षण दिखाई देने के पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं।

खाली पेट जी मिचलाने के कारण
1 - तनाव के कारण
जब व्यक्ति तनाव में होता है तो खाली पेट उसका जी मिचलाने लगता है। हालांकि ऐसा सबके साथ नहीं होता। लेकिन कुछ परिस्थितियों में व्यक्ति चिंता और तनाव के कारण मतली की समस्या जी मिचलाने की समस्या आदि का सामना करना पड़ा सकता है.
2 - शरीर में पानी की कमी
अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाने पर व्यक्ति को कई लक्षणों का सामना करना पड़ता है। उन्हीं लक्षणों में से एक है खाली पेट जी मिचलाना। जी हां, जो व्यक्ति शाम के बाद पानी का सेवन नहीं करता तो अगले दिन सुबह उठकर खाली पेट उसे मतली या जी मिचलाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
3 - माइग्रेन के कारण
कुछ लोगों को सुबह उठकर सिर दर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है, जिसके लक्षणों में खाली पेट जी मिचलाना भी शामिल है। हालांकि माइग्रेन सिर दर्द का ही एक गंभीर रूप होता है। ऐसे में इस स्थिति के बढ़ने पर व्यक्ति की जी मिचलाने की समस्या भी बढ़ सकती है।
4 - गैस्ट्रोपैरेसिस की समस्या
जिस व्यक्ति को गैस्ट्रोपैरेसिस की समस्या होती है यानि पाचन से संबंधित समस्या होती है तब भी खाली पेट जी मिचलाने, मतली आने या उल्टी जैसा महसूस करने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इस समस्या में पेट की मांसपेशियां अपना काम ठीक प्रकार से नहीं कर पाती हैं, जिसके कारण पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है।
5 - थकान के कारण
आमतौर पर जो व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं ले पाता है या जिस व्यक्ति को अनिद्रा की समस्या होती है। वह खाली पेट जी मचलाने जैसी समस्या का भी सामना कर सकता है। इसके पीछे कारण होता है थकान। पूरी नींद ना हो पाने पर भी व्यक्ति थकान महसूस करता है, जिसके कारण लक्षण नजर आ सकते हैं।
6 - एसिड रिफ्लक्स के कारण
जो लोग रात को खाना खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं। उनके शरीर में कभी-कभी पेट का एसिड गले तक पहुंच जाता है, जिसके कारण अगले दिन जब सोकर उठते हैं तो जी मचलाने की समस्या का सामना कर सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों को रात को सोने से तकरीबन 3 से 4 घंटे पहले खाना खाना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info